डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बहराइच में प्रतिमा विसर्जन यात्रा पर पथराव और फायरिंग के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आगजनी व तोड़फोड़ की गई। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि हरदी थाना प्रभारी और महसी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। गोली चलाने वाला अब्दुल हमीद हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन, ये सब कैसे शुरू हुआ और रविवार को क्या-क्या हुआ? आइए जानते हैं...
बहराइच के महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में अब्दुल हमीद के घर के सामने से विसर्जन यात्रा निकल रही थी। इस दौरान पर समुदाय विशेष ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग की, जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र को गोली लग गई। मेडिकल कॉलेज में रामगोपाल की मौत हो गई। घटना में राजन, सुधाकर, दिव्यांग सत्यवान व अखिलेश वाजपेयी समेत 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.